नई दिल्ली, जनवरी 8 -- यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के टीजर ने बवाल मचा दिया है। 8 जनवरी यश के बर्थडे पर फिल्म में यश का इंट्रोडक्शन सीन रिलीज किया गया। इस टीजर को 2 घंटे में ही 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इंट्रो भी ऐसा जो किसी हिंदी फिल्म में आपने शायद ही देखा हो। इसमें मार-धाड़ के साथ एक काफी बोल्ड सीन भी है। हालांकि टॉक्सिक- अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स, टाइटल से पता चल रहा है कि फिल्म धड़कनें बढ़ाने वाली होगी। यहां जानें टीजर की 5 बातें जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।1.टॉक्सिक में राया का इंट्रोडक्शन केजीएफ में यश का नाम रॉकी भाई था और टॉक्सिक में वह राया बनकर आ रहे हैं। टीजर उनका इंट्रोडक्शन सीन है। सोशल मीडिया पर थिअरी चल रही है कि टॉक्सिक मूवी में यश का नाम राया, नाम उनके साथ उनकी वाइफ के नाम को जोड़कर बनाया गया है। रा- राधिका, या- यश। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.