भागलपुर, जनवरी 5 -- टीएमबीयू में एमएड (सत्र : 2024-25) के जारी परीक्षाफल की जांच शुरू हो गई है। अब मेरिट लिस्ट और परीक्षाफल तैयार करने वाली कमेटी प्रत्येक रिजल्ट की जांच करने में जुट गई है। सभी रिजल्ट की जाति वर्ग, जन्म तिथि आवेदन किए गए फॉर्म के माध्यम से मिलाया जा रहा है, ताकि अब संशोधित जारी रिजल्ट में किसी तरह की त्रुटि नहीं हो। 10 जनवरी से पहले सारे फॉर्म और परीक्षाफल की जांच पूरी कर ली जाएगी, ताकि नामांकन की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा सके। दरअसल, एमएड की मेधा सूची और परिणाम 23 जनवरी जारी कर दी गई थी, लेकिन कई विद्यार्थियों ने मेधा सूची पर आपत्ति करते हुए डीएसडब्ल्यू कार्यालय से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि जिस जाति वर्ग से उन्होंने आवेदन किया था, उनकी जाति मेधा सूची में बदल दी गई है। इस कारण एक छात्रा मेधा सूची से बाहर हो गई थी, ज...