नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- TLSPRB Recruitment 2025 Apply Online: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) की ओर से ड्राइवर और श्रमिक पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1743 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 1000 पद तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर और 743 पद तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में श्रमिक के हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 8 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाना होगा।योग्यता- 1. ड्राइवर पद- 1 जुलाई 2025 तक 22 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 1 जुलाई 2025 तक राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एसएससी ...