टिकारी, नवम्बर 14 -- Tikari Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकारी सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। महागठबंधन की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अजय कुमार ने एनडीए गठबंधन की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के उम्मीदवार अनिल कुमार को महज 2,060 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। अंतिम परिणाम के अनुसार, अजय कुमार को 97,017 वोट मिले, जबकि अनिल कुमार को 94,957 वोट प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, और अंतिम राउंड तक परिणाम अनिश्चित बना रहा। HAM के अनिल कुमार टिकारी ने 2020 के चुनाव में कांग्रेस के सुमंत कुमार को करीब 3000 के अंतर से हराया था। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को टिकारी सीट पर मतदान हुआ।Tikari Assembly Seat Result LIVE UPDATE...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.