टिकारी, नवम्बर 14 -- Tikari Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में गया जिले की टिकारी सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। टिकारी सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अजय कुमार आगे चल रहे हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अनिल कुमार पीछे हैं। HAM के अनिल कुमार टिकारी से मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2020 के चुनाव में कांग्रेस के सुमंत कुमार को करीब 3000 के अंतर से हराया था। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को टिकारी सीट पर मतदान हुआ। आज नतीजे आ रहे हैं।Tikari Assembly Seat Result LIVE UPDATES Tikari Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 9.50 बजे: टिकारी सीट पर HAM के अनिल कुमार राजद के अजय कुमार से पीछे हो गए हैं। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद राजद के अजय कुमार 440 वोटों से आगे। Tikari Assembly Seat R...