नई दिल्ली, जनवरी 20 -- प्रभास की फिल्म द राजा साब की सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है और फिल्म की कमाई हर दिन के साथ गिरती ही जा रही है। सोमवार को अब फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ की कमाई की है जबकि रविवार को फिल्म ने 2.6 करोड़ कमाए थे। वैसे फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो द राजा साब ने अब तक 140.50 करोड़ की कमाई कर ली है। द राजा साब की कहानी फिल्म की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेजी फिल्म है जिसमें प्रभास का किरदार एक रॉयल परिवार से होता है। वह डिसाइड करता है कि अपने दादा की प्रॉपर्टी बेचेगा। लेकिन बाद में पता चलता है कि वो एक हॉन्टेड जगह है।फिल्म की बाकी स्टार कास्ट द राजा साबू को मारुति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वाहब भी हैं।रिलीज के अगले दिन ...