नई दिल्ली, फरवरी 1 -- The 50 Show: फराह खान का नया टीवी रियलिटी शो 'द 50' अपने अनोखे फॉर्मेट को लेकर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। साथ ही ये शो करीब 50 जानी-मानी हस्तियों की लाइनअप की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो को लेकर हर पर नई अपडेट आ रही है। शो में 'बिग बॉस' के कई पुराने खिलाड़ी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूब स्टार्स और टीवी के जाने-माने चेहरे शामिल हुए हैं। इस शो को लोग बिग बॉस से कंपेयर कर रहे हैं। बिग बॉस की तरह ही इसमें कंटेस्टेंट्स एक ही घर में होंगे। इस बीच टीवी रियलिटी शो द 50 का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है।रजत दलाल और दिग्विजय सिंह के बीच हुई भिड़ंत रियलिटी शो 'द 50' से लगातार टास्ट वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब ...