नई दिल्ली, फरवरी 5 -- 'द 50' को शुरू हुए चार दिन ही हुए हैं, लेकिन शो में हो रही लड़ाइयों के कारण ये चर्चा में बना हुआ है। वंशज सिंह, जो गेमिंग वीडियो और पॉप कल्चर कंटेंट बनाने के लिए यूट्यूब पर पॉपुलर हैं, उन्होंने ने भी 'द 50' में हिस्सा लिया था। हालांकि पहले ही दिन वो शो से बाहर हो गए थे। अब शो से बाहर आने के बाद वंशज ने 'द 50' की कास्टिंग और प्रिंस नरूला के बारे में जो बातें कहीं वो दंग कर देने वाली हैं।क्या बोले वंशज सिंह और श्रेया कालरा? वंशज सिंह ने यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर श्रेया कालरा को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान श्रेया ने दावा किया कि उनके पास भी शो का इन्वाइट आया था और उन्हें कहा गया था, "अपने दोस्तों को भी साथ ला सकते हो, लेकिन आपको उनका नाम पहले देना होगा। उसी के आधार पर हम तय करेंगे कि शो में उन्हें कास्ट करना है या...