नई दिल्ली, जनवरी 26 -- रियलिटी टीवी शो 'द 50' में अब खेल शुरू हो चुका है। पहले दिन ही घर के अंदर सबसे रोमांचक टास्क देखने को मिला, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को 10 कैप्टन्स चुनने थे। लायन की नजरों के सामने हुए इस टास्क में श्रुतिका अर्जुन, उर्वशी ढोलकिया, रचित, मोनालिसा, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, मिस्टर फैजू, करण पटेल और कृष्णा श्रॉफ को कैप्टन के रूप में चुना गया। ये सभी नाम बड़े-बड़े रियलिटी शोज जैसे 'बिग बॉस' शोज का हिस्सा रह चुके हैं और कुछ नए चेहरे भी हैं। पहले ही दिन शो का माहौल काफी गर्म नजर आया।कैप्टन चुने जाने के बाद आगे क्या हुआ? टास्क के बाद हर कैप्टन ने 4-4 मेंबर्स चुनकर कुल 10 टीमें बनाईं, जिनमें हर टीम में 5 सदस्य शामिल हैं। बिग बॉस के विनर्स जैसे उर्वशी ढोलकिया (बिग बॉस 6) और प्रिंस नरूला (बिग बॉस 9) के साथ-साथ नए ...