नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Teachers Day Speech In Hindi : देश में हर साल 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( Dr. Sarvepalli Radhakrishnan ) को समर्पित है। 5 सितंबर को उनकी जयंती होती है। इस दिन शिक्षा के जगत में उनके अतुलनीय योगदान और उपलब्धियों को याद किया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रख्यात विद्वान, भारतीय संस्कृति के संवाहक और महान दार्शनिक थे। उन्होंने अपने जीवन को शिक्षा और छात्रों के लिए समर्पित कर दिया। यह दिन शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने का दिन होता है। शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे हमें केवल पढ़ाई ही नहीं कराते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। शिक्षक हमारे चरित्र निर्माता होते हैं। वे हमें अनुशासन, संस्कार, सत्य ...