प्रमुख संवाददाता, मार्च 26 -- टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा खुदकुशी कांड में आगरा पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता शर्मा और ससुर निपेंद्र शर्मा पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों के गैर जमानती वारंट पहले से जारी हैं। जल्द ही पुलिस कोर्ट में कुर्की उद्घोषणा की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दे सकती है। निकिता की फरारी उसके परिवार के लिए मुसीबत बनती जा रही है। 24 फरवरी को डिफेंस कॉलोनी, सदर निवासी मानव शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला था। वह 23 फरवरी को मुंबई से अपनी पत्नी निकिता शर्मा के साथ आगरा लौटे थे। पत्नी को उसी शाम उसके मायके बरहन छोड़ आए थे। पत्नी पर शक के चलते दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। बरहन की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर मैसेज करके मानव शर्मा को उनकी पत्नी के बारे में कुछ जानकारियां दी थीं। मानव शर्मा की खुदकुश...