नई दिल्ली, फरवरी 12 -- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,752.75 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह गिरावट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण हुई ग्लोबल टेक सेक्टर की बिकवाली के बीच आई है। दिसंबर 2020 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब इस आईटी दिग्गज का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे फिसला है। खबर लिखे जाने तक कंपनी का मार्केट कैप 9.97 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ICICI ने टीसीएस को पीछे छोड़ते हुए मार्केट कैप के मामले में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। 12 फरवरी को ICICI बैंक का मार्केट कैप 10.09 लाख करोड़ रुपये रहा। यह घटनाक्रम एक दिन पहले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के टीसीएस से आगे निकलकर चौथा स्था...