नई दिल्ली, जनवरी 8 -- टाटा मोटर्स की एसयूवी सिएरा (Tata Sierra) की बुकिंग शुरू हुए करीब एक महीना हो चुका है। शुरुआती ट्रेंड्स काफी दिलचस्प सामने आ रहे हैं। डीलर सूत्रों के मुताबिक, अब तक मिली कुल बुकिंग में से करीब 55 पर्सेंट ग्राहक डीजल वैरिएंट को चुन रहे हैं। यानी साफ है कि मिडसाइज SUV सेगमेंट में आज भी डीजल की डिमांड मजबूत बनी हुई है। वहीं, नई टर्बो-पेट्रोल सिएरा को लगभग 20 पर्सेंट बुकिंग मिली है। जबकि बाकी 25 पर्सेंट ग्राहक नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वैरिएंट की ओर झुके हुए हैं।डीजल वैरिएंट चुनने की वजह दिलचस्प बात यह है कि सिएरा की डीजल हिस्सेदारी अपने सीधे मुकाबले वाली SUV हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से भी ज्यादा है। ऑटोकार इंडिया के अनुसार, क्रेटा की कुल बिक्री में डीजल का हिस्सा करीब 44 पर्सेंट है। जबकि सेल्टोस में यह आंकड़ा और भी ...