नई दिल्ली, फरवरी 16 -- सांस्कृतिक उत्सव ताज महोत्सव हर साल की तरह इस साल भी ताज नगरी आगरा में लगने के लिए तैयार है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में देश विदेश से लोग आते हैं। अगर आप वीकेंड पर घूमने की जगह तलाश रहे हैं तो आगरा बेस्ट रहेगी। वीकेंड के दो दिन के ट्रिप में आप आगरा की कई जगहों को घूमने के साथ ताज महोत्सव का मजा भी ले सकते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में बता रहे हैं ताज महोत्सव से जुड़ी फुल डिटेल्स।किस तारीख से लग रहा है ताज महोत्सव? इस साल ताज महोत्सव 2025 की शुरुआत 18 फरवरी से हो रही है। ये उत्सव 2 मार्च तक खत्म हो जाएगा।कहा लगता है ताज महोत्सव? ताज महोत्सव का आयोजन ताज महल के पूर्वी द्वार के पास शिल्पग्राम में किया जाता है। इस उत्सव में भारत की समृद्ध कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाता है।ताज महोत्सव की टिकट कितने की है? ताज ...