नई दिल्ली, फरवरी 1 -- लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझने वाले सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार लय में दिखे। भारतीय टी20 टीम के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार पिछले साल रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। वह इस दौरान एक भी फिफ्टी नहीं जड़ पाए थे। हालांकि, सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले शानदार वापसी करते हुए कुछ उम्दा पारियां खेली। उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज में सर्वाधिक 242 रन बनाए। उनका औसत 80.66 का और स्ट्राइक रेट 196.74 का रहा। सूर्या के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की।सूर्यकुमार ने छीना कोहली का रिकॉर्ड सूर्यकुमार ने विराट कोहली का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.