नई दिल्ली, फरवरी 18 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारी उठापटक देखने को मिली। शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के विकेटकीपर ईशान किशन ने टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में एंट्री कर ली है। वह 17 स्थानों की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर पहुंच घए हैं। ईशान के खाते में फिलहाल 732 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 77 और नामीबिया के सामने 61 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (891) को दो बार शून्य पर आउट होने के बावजूद शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, अभिषेक को 17 अंकों का घाटा झेलना पड़ा। भारत के कप्तान सूर्यकमार यादव (747) छठे और तिलक वर्मा (751) चौथे स्थान पर हैं।पथुम निसांका तीसरे पायदान पर आए श्रीलंका के पथुम निसांका (786 अंक) ...