नई दिल्ली, फरवरी 19 -- T20 World Cup Most Runs: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों का कहर जारी है। इस टूर्नामेंट में अभी तक कोई टीम 250 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है, मगर फ्लैट पिच और छोटे मैदानों का फायदा बल्लेबाज खूब उठा रहे हैं। ग्रुप स्टेज में अभी तक 40 में से 36 मैच खेले जा चुके हैं। एक नजर अभी तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर डालें तो पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान शतक के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 100 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय ईशान किशन हैं। यह भी पढ़ें- सुपर-8 में घमासान होगी जंग, नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल; इस दिन पहला मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुल 3 शतक लगे हैं, जिसम...