नई दिल्ली, जनवरी 20 -- T20 World Cup 2026 से पहले अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज यूएई में खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार 19 जनवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान की टीम को बड़ी जीत मिली। अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से रौंद दिया। इसे हम उलटफेर भी नहीं कह सकते, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम ने पहले भी वेस्टइंडीज को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हराया हुआ है। अब तक वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच 9 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिनमें से 5 ही मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं, जबकि 4 बार बाजी अफगानिस्तान ने मारी है। ऐसे में इसे उलटफेर तो कतई नहीं कहेंगे। मैच की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। कप्तान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.