अहमदाबाद, फरवरी 13 -- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों को कड़ा बताते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने शुक्रवार को कहा कि दोनों टीमों के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता टी20 वर्ल्ड कप 2025 के अहम मैच में एक नया आयाम जोड़ेगी जिससे ग्रुप के विजेता का फैसला हो सकता है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप डी में अभी हार नहीं मिली है। दोनों टीम के बीच मैच अक्सर कड़े होते हैं। हैनरी ने माना कि इतिहास और खेल संस्कृति ने इस मुकाबले की प्रतिद्वंद्विता को बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। हैनरी ने अहमदाबाद में मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''आप हमेशा सबसे अच्छी टीम के साथ खेलना चाहते हैं। जब हम बड़े हो रहे थे, चाहे वह रग्बी हो या क्रिकेट, न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हमेशा ऐसे मैच होते थे जिनका आप हिस्सा बनना चाहते थे। द...