मुंबई, फरवरी 12 -- इटली क्रिकेट टीम के हेड कोच जॉन डेविसन को उम्मीद है कि उनकी टीम की पहले टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत स्वदेश में अखबारों के फ्रंट पेज की सुर्खियों में जगह बनाएगी जिससे वहां चल रहे शीतकालीन खेलों की कवरेज खेल पन्ने के पीछे चली जाएगी। पर्दापण कर ही इटली ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। उसने टूर्नामेंट में अपने दूसरे ही मैच में यह बड़ी कामयाबी हासिल की। मैच के बाद डेविसन ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे लगता है कि यह कई देशों और इटली के कई अखबारों में मुख्य पेज की खबर होगी। मुझे उम्मीद है।'' उन्होंने कहा, ''हमारे लिए इस तरह का प्रदर्शन और शायद शीतकालीन खेलों को खेल के पिछले पन्ने पर पहुंचाना देश में क्रिकेट के लिए अविश्वसनीय होगा और इससे कुछ ध्यान क्रिकेट पर जाएगा।''...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.