उज्जैन, फरवरी 15 -- भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर उज्जैन में हवन पूजन किया गया। हवन पूजन क्रिकेट प्रेमियों, पंडित-पुजारियों ने मिलकर किया। इस दौरान हाथ में टीम इंडिया के पोस्टर भी थे। यही नहीं टीम इंडिया की जीत के लिए इस दौरान विशेष अनुष्ठान भी किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे सहित टीम के अन्य प्लेयर्स के फोटो को शिवलिंग के पास रखकर पूजन किया गया। चिर परिचित प्रतिद्वंदी टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच ये मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होने जा रहा है। देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार भी बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। इस मौके पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर उज्जैन में भोलेनाथ के दर्शन ...