नई दिल्ली, जनवरी 4 -- T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान हो गया है। भले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में टूर्नामेंट नहीं खेलने की धमकी दे रहा है, लेकिन फिर भी टीम घोषित कर दी गई है। एशिया कप 2025 में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले जैकर अली को टीम में शामिल नहीं किया गया है। T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। 7 फरवरी से 8 मार्च तक ये टूर्नामेंट चलेगा। भारत के 5 और श्रीलंका के दो शहरों में इसका आयोजन होना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश की टीम ने अब तक हर T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है और हर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, लेकिन कभी भी फाइनल तो छोड़िए, सेमीफाइनल में भी टीम नहीं पहुंच पाई है। यहां तक कि अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल तक पहुंच गई है, लेकिन बांग्लादेश अभी तक टॉप 4 से ...