नई दिल्ली, फरवरी 12 -- गुरुवार (12 फरवरी) को भारत और नामीबिया के बीच विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं और नामीबिया की टीम के सामने 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में भारतीय टीम का एकछत्र राज है और भारत ने इसे और मजबूत कर लिया है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम ने अब तक कुल 47 बार 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है, क्योंकि ऐसा दुनिया की कोई अन्य टीम आज तक नहीं कर सकी है। भारत के बाद सबसे ज्यादा बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। हा...