नई दिल्ली, फरवरी 15 -- रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसे पाकिस्तान हासिल नहीं कर सकी और 18 ओवर में 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 61 रनों से जीत लिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए मात्र 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्हें इस शानदार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.