नई दिल्ली, फरवरी 13 -- जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। उन्होंने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मात्र 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस शानदार स्पेल के साथ उन्होंने भारत के दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन के खास क्लब में एंट्री कर ली है, जिनके नाम 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट लेने का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज है। मुजरबानी की इस ऐतिहासिक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने शक्तिशाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर...