नई दिल्ली, फरवरी 13 -- क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया एक महाशक्ति मानी जाती है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप का एक ऐसा आंकड़ा है जो किसी को भी हैरान कर सकता है। इस मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया आज तक जिम्बाब्वे को एक बार भी हराने में सफल नहीं हो पाया है। जिम्बाब्वे दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जिसका टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड है। हाल ही में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले ने इस चौंकाने वाले रिकॉर्ड पर एक बार फिर मुहर लगा दी है। 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/2 का मजबूत स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों में नाबाद 64 रनों की संयमित और शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। कप्तान सिकंदर रजा ने अंत में मात्र ...