नई दिल्ली, फरवरी 15 -- कोलंबो में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने टी-20 के इतिहास में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाई गई भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए, लेकिन फिर ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 40 गेंदों में 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 32 और तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी अंत में 17 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 4 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बना दिए जिसमें एक छक्का और 1 चौका शामिल था। इन सभी बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। यह भी पढ़ें...