नई दिल्ली, फरवरी 13 -- जिम्बाब्वे ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। यह जीत 2026 ICC पुरुष T20 विश्व कप का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में मात्र 2 विकेट खोकर 169 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला हार गई। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जिम्बाब्वे बड़े मंच पर किसी भी दिग्गज टीम को धूल चटाने का दम रखती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे का विजय रथ काफी पुराना है जिसकी शुरुआत 1983 के वनडे विश्व कप से हुई थी। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए उस पहले ऐतिहासिक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को 13 रनों से मात दी थी। इसके बाद 2007 के टी-20 विश्व कप...