नई दिल्ली, जनवरी 10 -- Swami Vivekananda Jayanti Speech In Hindi : हर वर्ष 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस ( National Youth Day ) के तौर पर भी मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती पर पूरा देश विश्व को भारतीय संस्कृति की उत्कृष्टता का दर्शन कराने वाले इस महान संत को नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद ने वेदांत और योग पर भारतीय दर्शन से पश्चिमी दुनिया का परिचय कराया। वे युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण का आधार मानते थे। उनके विचारों ने युवाओं के चरित्रनिर्माण और उनमें राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने में अहम भूमिका निभाई। 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की धरती से पूरे विश्व को भारत का संदेश दिया था और भारतीय दर्शन से सबका परिचय कर...