नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- कार निर्माता कंपनी रेंज रोवर (Range Rover) ने भारत में अपनी नई शानदार SUV Evoque Autobiography लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69.50 लाख है। यह गाड़ी न केवल दमदार परफॉर्मेंस देती है, बल्कि अपने शानदार डिजाइन और लग्जरी फीचर्स से भी दिल जीतने वाली है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। यह भी पढ़ें- थोड़ा करिए इंतजार, साल के अंत तक होगी मारुति के 2 धांसू SUV की एंट्रीदमदार इंजन विकल्प रेंज रोवर इवोक ऑटोबायोग्राफी (Range Rover Evoque Autobiography) में दो पावरफुल इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें P250 पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलता है। ये इंजन 247bhp की पावर और 365Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें D200 डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन भी मिलता है, जो 201bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है...