नई दिल्ली, मार्च 17 -- अप्रैल 2024 में पूर्ण सूर्य ग्रहण के बाद अक्टूबर 2024 में रिंग ऑफ फायर का नजारा दिखने के बाद अब 29 मार्च को साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा। यह ग्रहण मार्च में लगे पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद लग रहा है। एक ही महीने में दो ग्रहण लगे हैं। धार्मिक दृष्टि से इस ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं है। पंचांग के दृष्टि से देखें तो यह ग्रहण चैत्र अमावस्या, शनि अमावस्या के दिन लग रहा है। इसके अगले दिन से हिन्दू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अमावस्या पूजन आदि का कार्य अपने समय पर होगा। इस ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा, क्योंकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 2 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। समय के हिसाब से इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 5...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.