नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 19: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के रिलीक का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में दोनों स्टार्स को साथ देखने लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा थी। ये 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया,लेकिन इसी के साथ ही ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा:चैप्टर 1' ने इसका पूरा गेम पलट दिया। ऐसे में अब 'सनी संस्कारी' के सोमवार के दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।19वें दिन लाखों में सिमटी 'सनी संस्कारी' वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण और जाह्नवी के अलावा रोहित श्रॉफ, सान्या मल...