नई दिल्ली, जनवरी 30 -- SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 Out : एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC Multi-Tasking Staff (MTS) परीक्षा 2025-26 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके जरिए उम्मीदवार अब यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। आयोग ने साफ कर दिया है कि यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की सूचना के लिए है, इसे एडमिट कार्ड न समझें।SSC MTS City Intimation Slip 2025-26 हुई जारी कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप को ssc.gov.in पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध करा दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने यह भी...