मुख्य संवाददाता, अगस्त 9 -- SSC CGL Postponed : परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रतियोगी छात्रों के आक्रोश का सामना कर रहे कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 13 अगस्त से प्रस्तावित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग ने साफ किया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा 2025 से कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली में कई सुधार लागू किए गए हैं। इसी क्रम में अभ्यर्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया गया है ताकि नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोका जा सके। 24 जुलाई से दो अगस्त के बीच आयोजित सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा 2025 के दौरान तकनीकी व अन्य कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.