नई दिल्ली, मार्च 23 -- सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ओपनर ट्रैविस हेड ने रविवार को आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनशनल स्टेडियम में 31 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। हेड ने महज 21 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। यह उनके आईपीएल करियर की छठी फिफ्टी है। हेड ने पावरप्ले में आरआर के गेंदबाजों को बुरी तरह धोया। उनके कहर से राजस्थान का 14 साल पुराना पावरप्ले का शर्मनाक रिकॉर्ड टूट गया है। हैदराबाद ने राजस्थान के विरुद्ध शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बटोरे। यह राजस्थान द्वारा अपने आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में लुटाए गए सबसे अधिक रन हैं। इससे पहले राजस्थान के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक रन कोच्चि टस्कर्स केर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.