गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मई 24 -- सदर्न पेरिफेरियल रोड (एसपीआर) पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए कंसल्टेंट कंपनी ने तीन डिजाइन तैयार किए हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ श्यामल मिश्रा के समक्ष इन्हें रखा गया है। जल्द फैसला लिया जाएगा कि किस डिजाइन के आधार पर एलिवेटेड रोड बनेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से एलिवेटेड रोड के माध्यम से जोड़ने के लिए जीएमडीए ने एक कंसल्टेंट कंपनी को डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। करीब 5 किलोमीटर लंबाई के एसपीआर पर एलिवेटेड रोड तैयार करने के लिए इस कंपनी ने तीन डिजाइन तैयार किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों डिजाइन को जीएमडीए की इंजीनियरिंग सेल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष रख दिया है। जल्द ही इनमें से एक डिजाइन को तय करने के बाद उसकी डीपीआर तैयार करवाई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.