नई दिल्ली, जनवरी 12 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही के लिए उस वक्त धर्मसंकट की स्थिति पैदा हो जाएगी जब उसे अपनी मां और पिता में किसी एक को चुनना होगा। अब आप सोचेंगे कि राही का पिता अनुज कपाड़िया तो बहुत पहले ही मर चुका है। हम यहां पर राही के ससुर पराग कोठारी की बात कर रहे हैं जिसे उसे अपने पिता जैसा प्यार मिला है। पराग कोठारी ने हर मुश्किल वक्त में परिवार के खिलाफ जाकर अपनी बहू राही का साथ दिया है।पराग बोला- अब आर-पार की लड़ाई होगा यह कि अनुपमा और कोठारी परिवार के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि पराग कोठारी सभी को एक साफ हिदायत दे देगा। अपनी मां वसुंधरा कोठारी के अपमान और नाती को छीने जाने से गुस्साया पराग कोठारी घर के ब...