सोनबर्षा, नवम्बर 14 -- Sonbarsa Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सहरसा जिले की सोनवर्षा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस बार यहां जेडीयू के रत्नेश सदा और कांग्रेस की सरिता देवी के बीच हार-जीत का सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दरअसल, रत्नेश सदा यहां से लगातार तीन बार जीतते आ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस कि सरिता देवी या जन सुराज पार्टी के सत्येंद्र कुमार उन्हें हरा पाते हैं। सुबह 10.20- Sonbarsa Chunav Result 2025: जदयू के रत्नेश सदा पहले राउंड की वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस की सरिता देवी से आगे चल रहे हैं। सुबह 8.30 बजे- Sonbarsa Chunav Result 2025: पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद अब ईवीएम की गिनती शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे- Sonbarsa Chunav Result 2025: मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे प...