नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Solar eclipse Time Surya Grahan: इस साल सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 17 फरवरी के दिन अमावस्या पर फाल्गुन मास में सूर्य ग्रहण लग रहा है। ये साल का पहला सूर्य ग्रहण है, जिसे चंद्रमा पूरी तरह से ढक नहीं सकेगा। यह ग्रहण कुंभ राशि में सूर्य और राहु के संयोग से लगेगा, जिससे कुंभ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 03:20 पर स्पर्श होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा देखने में रोमांचक प्रतीत होगा। चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएंगे। ऐसे में आसमान में आग की एक अंगूठी सी प्रतीत होगी। आइए जानते हैं पूरे विश्व में कब, कैसे, और किस तरह ये घटना घटित होगी,सूर्य ग्रहण 4 घंटे 32 मिनट तक, जानें आसमान में आज कब दिखेगा 'आग का छल्ला' भारतीय समयानुसार साल के पहले सूर्य ग्रहण की ...