नई दिल्ली, मार्च 3 -- Skanda Shashthi 2025: इस महीने फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन स्कंद षष्ठी के दिन व्रत रखने से संतान सुख की इच्छा पूर्ण हो सकती है। फाल्गुन षष्ठी तिथि का दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस कारण से इस दिन को कुमार षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान स्कंद को सुब्रमण्यम, कार्तिकेयन, व मुरुगन आदि नामों से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं मार्च में स्कंद षष्ठी व्रत की पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, व महत्व- यह भी पढ़ें- होलाष्टक कब से? जानें महत्व व शुभ-अशुभ मुहूर्त स्कन्द षष्ठी 4 मार्च को: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 4 मार्च की दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से आरंभ होगी, जो कि 05 मार्च के दिन दोपहर 12 बजकर 51 म...