रोहित मिश्र, नवम्बर 28 -- SIR in UP: वर्ष 2003 के बाद पड़ोसी देश नेपाल से ब्याहकर आई महिलाओं के लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुसीबत बन गया है। इन महिलाओं के लिए दिक्कत है कि वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में इनका नाम नहीं है। जिनका नाम उस मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें अपने माता-पिता का नाम, पता, उनका वोटर आईडी कार्ड आदि की जानकारी देनी है। हालांकि इन महिलाओं के लिए परेशानी यह है कि उनके माता-पिता तो नेपाल में मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में नेपाल से रोटी-बेटी का संबंध है। पारंपरिक तौर पर नेपाल की लड़कियों से शादियां होती रही हैं। ऐसे जिलों में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, कुशीनगर, देवरिया आदि शामिल हैं। इन सभी जिलों में एसी महिलाओं...