नई दिल्ली, जनवरी 15 -- पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर प्रक्रिया ने लगातार लोगों का ध्यान आकर्षित किया हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह प्रक्रिया और भी ज्यादा अहम हो जाती है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सीईसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कक्षा 10 के एडमिट कार्ड को वैध दस्तावेज के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। पश्चिम बंगाल सीईसी के प्रस्ताव को खारिज करते हुए चुनाव आयोग ने पत्र लिखकर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, "आयोग ने इस प्रस्ताव की जांच की है, लेकिन पाया कि माध्यमिक एडमिट कार्ड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के लिए निर्धारित मान्य दस्तावेजों की सूची में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.