नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 485.35 अंक या फिर 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 84065.75 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 173.60 अंक या फिर 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 25867.30 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल एसबीआई के शेयरों में देखने को मिली। सेंसेक्स 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है। वहीं, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। 10:55 AM Share Market Live Updates 9 Feb.: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक एसबीआई की अगुआई में सेंसेक्स 492 अंकों की उड़ान...