नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज भारी बढ़त के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 650.39 अंक या फिर 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 83277.15 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.83 प्रतिशत या फिर 211.65 अंक की तेजी के साथ 25682.75 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 83,333.49 अंक रहा है। वहीं, निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 25697 अंक रहा है। सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल पावर ग्रिड के शेयरों में दर्ज की गई है। पावरग्रिड का शेयर 4.45 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है। एचडीएफसी बैकं, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ है। Stock Market Live Updates Today @2:52 Pm: शेयर बाजार में आज धुआंधार तेजी देखने को मिली है। ...