नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Stock Market Updates: शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत या फिर 118.96 की गिरावट के साथ 81,785.74 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.18 प्रतिशत या फिर 44.80 अंक की गिरावट के साथ 25069.20 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 81,998.51 अंक है। निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 25,138.45 अंक है। सेंसेक्स में आज 30 में से 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। वहीं, 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दूसरी आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.67 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टायटन जैसी दिग्गज कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ था। यह भी पढ़ें- ...