नई दिल्ली, मई 9 -- 9:50 AM Share Market Live Updates 9 May:भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात का असर आज शेयर मार्केट पर दिख रहा है। सेंसेक्स 703 अंक नीचे 79631 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में 229 अंकों का नुकसान है। हालांकि, यह 24000 के पार ट्रेड कर रहा है। मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स पस्त हैं। बैंक निफ्टी और फइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान पर हैं। 9:20 AM Share Market Live Updates 9 May: शेयर मार्केट बड़ी गिरावट के साथ खुलने के चंद मिनट बाद ही रिकवरी मोड में आ गया। सेंसेक्स करीब 900 अंक रिकवर होकर 474 अंक नीचे 79860 पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, निफ्टी 141 अंक नीचे 24131 पर था। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1366 अंकों के नुकसान के साथ 78968 के लेवल पर खुला। दूसरी ओर, एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 338 अंकों का गो...