नई दिल्ली, मई 5 -- 1:00 PM Share Market Live Updates 5 May: अडानी पोर्ट्स की अगुवाई में सेंसेक्स एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। बीएसई का यह 30 शेयरों वाला इंडेक्स 334 अंक ऊपर 80836 पर पहुंच गया है। अडानी पोर्ट्स में करीब साढ़े 7 फीसद की तेजी है। महिंद्रा एंड महिंद्र के शेयरों में 3.33 और इटर्नल में 2.86 पर्सेंट की बढ़त है। बजाज फिनसर्व में 2.58 और पावर ग्रिड में 1.92 पर्सेंट की तेजी है। कोटक बैंक में 5 फीसद की गिरावट है। गिरने वाले शेयरों में स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और मारुति हैं। 12:25 PM Share Market Live Updates 5 May: शेयर मार्केट में तेजी बरकरार है, लेकिन सुबह की बढ़त कम हो गई है। सेंसेक्स 81049 के लेवल को टच करने के बाद अब केवल 229 अंक ऊपर 80731 पर है। निफ्टी भी 24526 के ...