नई दिल्ली, जून 30 -- 1:00 PM Share Market Live Updates 30 June: गिरावट के ट्रैक पर शेयर मार्केट फर्राटा भर रहा है। सेंसेक्स अभी 434 अंकों की गिरावट के साथ 83624 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 126 अंक नीचे 25511 पर आ गया है। इस गिरावट के बावजूद निफ्टी मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स हरे निशान पर हैं। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, हेल्थ केयर को छोड़ सभी मुख्य सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर हैं। 12:00 PM Share Market Live Updates 30 June: अभी भी शेयर मार्केट गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स अभी 250 अंकों की गिरावट के साथ 83808 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 67 अंक नीचे 25570 पर है। एनएसई पर 2850 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1705 हरे और 1055 लाल निशान पर हैं। गिरावट के बावजूद आज 119 स्टॉक्स में अप...