नई दिल्ली, जनवरी 30 -- 1:55 PM Share Market Live Updates 30: अच्छी शुरुआत के बाद शेयर मार्केट लड़खड़ाने लगा है। सेंसेक्स में बढ़त केवल 32 अंकों की रह गई है और यह 76565 पर आ गया है। एक समय यह 76898 पर पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 29 अंकों की बढ़त के साथ 23192 पर है। आज यह 23311 को टच करके लौटा है। इन दोनों प्रमुख इंडेक्स में गिरावट के पीछे टाटा मोटर्स और आईटीसी होटल्स हैं। दोनों में क्रमश: 7.08 और 5 पर्सेंट की गिरावट है। 1:25 PM Share Market Live Updates 30: शेयर मार्केट की चाल थोड़ी धीमी जरूर हो गई है, लेकिन अभी यह हरे निशान पर है। सेंसेक्स 76898 का लेवल टच करने के बाद अब 239 अंक ऊपर 76772 पर है। टाटा मोटर्स में 6.53 पर्सेंट की गिरावट है और इसने सेंसेक्स की रफ्तार कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इंडेक्स में इसका कंट्रीब्यूशन -88 ...