नई दिल्ली, जुलाई 3 -- 1:40 PM Share Market Live Updates 3 July: शेयर मार्केट की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज के दिन के उच्च स्तर से फिसल चुके हैं। सेंसेक्स अब केवल 319 अंक ऊपर 83729 पर है। एक समय यह 83836 पर था। दूसरी ओर निफ्टी भी अब 97 अंक ऊपर 25550 पर है। एक समय 25576 पर था। 12:30 PM Share Market Live Updates 3 July: शेयर मार्केट की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगता नजर आ रहा है। सेंसेक्स अब केवल 210 अंक ऊपर 83620 पर है। एक समय यह 83836 पर था। दूसरी ओर निफ्टी भी अब केवल 55 अंक ऊपर 25508 पर है। एक समय 25576 पर था। एनएसई पर अभी भी फायदे में कारोबार करने वाले स्टॉक्स की संख्या नुकसान में रहने वालों से अधिक है। कुल 2900 में से 1563 स्टॉक्स हरे और 1233 लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। 104 में कोई बदलाव नहीं है।...